दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को शाम तक हल्की बारिश होने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, `आकाश पर सामान्यतौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम तक हल्की बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।`

शनिवार सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री ऊपर 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री ऊपर 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। (एजेंसी)

First Published: Saturday, August 4, 2012, 11:17

comments powered by Disqus