Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 12:54

नई दिल्ली : दिल्ली में गत दो दिनों में मानसून पूर्व हुई बारिश ने उमस और गर्मी से लोगों को काफी राहत दी है। बारिश के कारण रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, आखिरकार मानसून अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह देरी से दिल्ली पहुंच गया है, बारिश की सम्भावना है।
आईएमडी अधिकारी ने कहा, राजधानी के ऊपर आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की उम्मीद है।
हालांकि शनिवार को महज 0.3 मिमी. वर्षा के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 30.3 और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के अनुसार मानसून के 18 सितम्बर तक बने रहने की उम्मीद है, लेकिन इसकी स्थिति में बदलावा हो सकता है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 8, 2012, 12:54