Last Updated: Monday, July 16, 2012, 14:22

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूप खिली और मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन मौसम विभाग ने शाम तक बारिश होने की सम्भावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की सम्भावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्र्ता 79 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक राजधानी में 43 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है।
इस मौसम में राजधानी में बारिश में 43 प्रतिशत की कमी बनी हुई है। देशभर में बारिश में 23 प्रतिशत कमी है। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों में बारिश रफ्तार पकड़ लेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक 15 जुलाई तक सामान्य बारिश 153.8 मिलीमीटर होने का अनुमान था, जबकि अब तक सिर्फ 87.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश में आई कुछ कमी को कारण इस साल उम्मीद से एक सप्ताह देर से आया मानसून हो सकता है।
रविवार को अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री ज्यादा 37 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस रहा। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 16, 2012, 14:22