Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 12:14
नई दिल्ली : दिल्ली में कई दिनों जारी कड़ाके की ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान सामान्य से चार बिंदु नीचे 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में मौसम साफ रहने की सम्भावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, सुबह के वक्त हल्का कोहरा भले ही छाया रहा, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 89 प्रतिशत आद्र्रता मापी गई, जबकि शहर की सड़कों पर दृश्यता का स्तर 600 मीटर मापा गया। गौरतलब है कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 15.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामन्य से चार डिग्री कम 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Saturday, January 5, 2013, 12:14