दिल्ली में कल शाम तक धुंध होगी खत्म

दिल्ली में कल शाम तक धुंध होगी खत्म

नई दिल्ली : दिल्ली में मंगलवार सुबह भी वातावरण में धुंध की चादर छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दिन में वातावरण में हल्की धुंध बनी रहेगी और यहीं स्थिति बुधवार को भी रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में आज को धुंध छाया रहेगा। इसके बुधवार के बाद साफ होने की उम्मीद है। बुधवार शाम तक दिल्ली में धुंध खत्म होने की उम्मीद है।

अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं से आई धूल-मिट्टी और दक्षिण तटीय क्षेत्रों में आए `नीलम` चक्रवात के कारण वातावरण में मौजूद उच्च नमी भी बीते कुछ दिनों से दिल्ली में धुंध में घुल गई है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 6, 2012, 13:53

comments powered by Disqus