दिल्ली में कोहरे ने दी दस्तक

दिल्ली में कोहरे ने दी दस्तक

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह कोहरा छाया रहा और वातावरण सर्द रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया,‘सुबह के समय आसमान साफ रहा और शाम तक मौसम साफ रहने की सम्भावना है।’

दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर आद्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 4, 2012, 12:06

comments powered by Disqus