Last Updated: Wednesday, April 3, 2013, 12:09
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह तेज धूप निकली, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हालांकि, दिन में बारिश होने और आंधी चलने की सम्भावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, `दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राजधानी के कुछ इलाकों में बारिश होने और तेज आंधी चलने के साथ ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की सम्भावना है।`
आईएमडी के मुताबिक मंगलवार की शाम 5.30 बजे से बुधवार की सुबह 8.30 बजे तक शहर में नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 66 प्रतिशत आर्द्रता मापी गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 3, 2013, 12:09