Last Updated: Saturday, July 28, 2012, 12:40
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया,आकाश पर सामान्यतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
आईएमडी के मुताबिक शनिवार सुबह तक शहर में कुल 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 35.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री ऊपर 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)
First Published: Saturday, July 28, 2012, 12:40