Last Updated: Tuesday, June 11, 2013, 12:35
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बादल छाए हुए हैं तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने आगे दिन में बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि आसमान बादलों से घिरा रहेगा और कुछ हिस्से में गरज के साथ छीटें पड़ेंगे।
आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक, दिन में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्रता 73 फीसदी दर्ज की गई। शहर में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक क्रमश: 41.6 और 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, June 11, 2013, 12:35