दिल्ली में तपिश, हो सकती है बारिश

दिल्ली में तपिश, हो सकती है बारिश

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह गर्म रही। न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री ऊपर 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने की सम्भावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम तक कुछ हिस्सों में आंधी या हल्की बारिश की सम्भावना है।उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से चार डिग्री अधिक था। गुरुवार सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 14, 2012, 11:40

comments powered by Disqus