दिल्ली में धुंध को दौरा जारी

दिल्ली में धुंध को दौर जारी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्की धुंध छाई रही, लेकिन दिन निकलने के साथ मौसम साफ हो गया। न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह तड़के शहर हल्की धुंध की चादर में लिपटा रहा, लेकिन दिन साफ रहेगा।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जो औसत से दो डिग्री ज्यादा है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।

रविवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री ऊपर 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत था। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 12, 2012, 13:31

comments powered by Disqus