Last Updated: Tuesday, February 7, 2012, 08:08
नई दिल्ली : दिल्ली में मंगलवार की सुबह खिली धूप के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग के एक पूर्वानुमान के अनुसार शाम के वक्त राजधानी के कई हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि शाम के वक्त आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते है। शहर के कई हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही सुबह 8:30 बजे वातावरण में 78 प्रतिशत आद्र्रता थी। शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। गौरतलब है कि सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 7, 2012, 13:38