Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 21:28
नई दिल्ली : दिल्ली में कांग्रेस की एक महिला पार्षद गुरुवार को अपनी बेटी के साथ अपने घर में मृत पाई गई। महिला के माता-पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई स्थित अपने घर में सत्यम यादव (26) सुबह करीब आठ बजे मृत पाई गई। उसका शव पंखे से लटका मिला। उसी दिन उसका जन्मदिन था। उसकी डेढ़ साल की बेटी का शव बिस्तर पड़ा था।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वी. रंगनाथन ने कहा, ‘ऐसा लग रहा था कि महिला पार्षद ने अपनी बेटी की गला घोंटने के बाद खुदकुशी कर ली। लेकिन पोस्टमार्टम से पहले कुछ भी नहीं कह सकते।’
सत्यम ने स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की थी और बी.एड.भी कर चुकी थी। वह नांगलोई (पूर्व) में वार्ड संख्या 43 से पार्षद थी। (एजेंसी)
First Published: Thursday, November 8, 2012, 21:28