Last Updated: Wednesday, August 29, 2012, 09:28

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में यमुना बुधवार को खतरे के निशान के पास पहुंचने के करीब है, जिससे अधिकारियों को पूर्वी दिल्ली के निचले इलाकों में बसे कई परिवारों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना पड़ा।
बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यमुना का जलस्तर रात नौ बजे 204.60 मीटर था।
जलस्तर बढ़ने का प्रमुख कारण लगातार बारिश और हरियाणा की ओर से करीब एक लाख क्यूसेक पानी का छोड़ा जाना माना जा रहा है। हरियाणा हथिनी कुंड से यमुना में पानी छोड़ रही है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, August 29, 2012, 09:19