दिल्ली में रिमझिम फुहारों की झड़ी,सुहाना मौसम

दिल्ली में रिमझिम फुहारों की झड़ी,सुहाना मौसम

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली में 2.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए रहने की उम्मीद है। शहर के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी चल सकती है और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जो इस समय का औसत तापमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई।

रविवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री ऊपर 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान औसत से पांच डिग्री ऊपर 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (एजेंसी)

First Published: Monday, June 18, 2012, 12:03

comments powered by Disqus