दिल्ली में व्यापारी की हत्या - Zee News हिंदी

दिल्ली में व्यापारी की हत्या


नई दिल्ली : दिल्ली में बटन की फैक्टरी चलाने वाले 53 वर्षीय व्यापारी की दो व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार हाजी अब्दुल मतीन को मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद क्षेत्र में स्थित उसके दफ्तर में रात करीब 8. 40 बजे गोली मार दी गई। गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाए जाने पर व्यापारी को मृत घोषित कर दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला लगता है। हमलावरों का छह से ज्यादा गोलियां चलाना दर्शाता हैं कि उनका मकसद केवल उसकी हत्या करना था।

(एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 9, 2012, 19:08

comments powered by Disqus