दिल्ली में हुई हल्की बारिश

दिल्ली में हुई हल्की बारिश

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बादल छाए रहने के कारण बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान औसत से अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में और हल्की बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्यिस के आसपास रहेगा।

सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आद्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार का अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 11, 2012, 11:01

comments powered by Disqus