Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 10:10

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस बार चार विदेशी युवकों पर एक लड़की से छेड़खानी का आरोप लगा है।
इस बार चार विदेशी युवकों ने महिला को छेड़ा। आरोपी यमन दूतावास की गाड़ी में सवार थे। ये वारदात दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में हुआ। लड़की होटल कर्मचारी है। कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जमानत दे दी गई।
पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय युवती मंडावली इलाके में रहती है। रविवार शाम जब वह खरीदारी करने के लिए बाजार गई थी। रात करीब नौ बजे जब वह बाजार से घर लौट रही थी, तब रास्ते में दो युवक उससे छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर दोनों युवक उसके साथ गाली गलौज करने लगे। इसके बाद युवती ने शोर मचा दिया। उसके बाद मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया।
First Published: Tuesday, January 8, 2013, 09:33