Last Updated: Wednesday, October 24, 2012, 00:10
नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार इलाके में पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय कॉल गर्ल गिरोह का आज भंडाफोड़ किया और चार विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन उजबेक हैं जबकि एक तुर्कमेनिस्तान की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक इन महिलाओं की उम्र 25 से 29 साल के बीच है। ये पहाड़ गंज स्थित होटल में रहती थी और पर्यटन वीजा पर भारत आई थी।
पुलिस ने बताया कि ये सब वसंत विहार में होटल जेय पी कांटिनेंटल के पीछे अपना गिरोह चलाती थी। एक विदेशी महिला दलाल की भी पहचान की गई है लेकिन वह अभी फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश जारी है। ग्राहकों से एक रात के लिए प्रति लड़की 20 से 25 हजार रूपये लिये जाते थे। बेली डांस, सप्ताहांत पार्टी और शिमला, जयपुर तथा गोवा में साथ में यात्रा पर जाने के लिए एक लाख रूपये तक लिये जाते थे। आरोपी के मुताबिक पूर्व सोवियत संघ की लड़कियों की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जिस्मफरोशी के लिए जबरदस्त मांग है। इनका गिरोह पिछले तीन साल से सक्रिय था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, October 24, 2012, 00:10