दिल्ली: विदेशी कालगर्ल गिरोह का भंडाफोड़

दिल्ली: विदेशी कालगर्ल गिरोह का भंडाफोड़


नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने बुधवार को छह उज्बेक महिलाओं को गिरफ्तार कर एक बड़े काल गर्ल गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजय कुमार जैन ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के छतरपुर स्थित फार्म में एक किराये के परिसर से यह गिरोह सक्रिय था।

उन्होंने बताया कि एक महिला दलाल सहित छह उज्बेक महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। महिला दलाल 2009 से दिल्ली में रह रही थी। ये सभी 27 से 33 वर्ष के बीच की हैं। एक सूचना के आधार पर ये गिरफ्तारियां की गयी हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 30, 2012, 18:18

comments powered by Disqus