Last Updated: Saturday, April 13, 2013, 11:08
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह तेज धूप निकली, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने की सम्भावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आकाश में आंशिक रूप से दिन में बादल छाए रहेंगे। दिल्ली के कई इलाकों में बादल गरजने और हल्की बारिश होने की सम्भावना है।
अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की सम्भावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 48 प्रतिशत आर्द्रता मापी गई। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)
First Published: Saturday, April 13, 2013, 11:08