Last Updated: Tuesday, September 3, 2013, 09:47
नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में पिछले दो दिनों से लापता सात साल के एक लड़के का शव पड़ोस की एक इमारत में एक कूलर के अंदर पाया गया। पुलिस के अनुसार साहिल शनिवार की शाम से लापता था। उसकी मां साना ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
आज पड़ोस की एक इमारत के पहले तल पर एक व्यक्ति ने उसका शव देखा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके शरीर पर गला दबाने के निशान थे और चेहरे पर खून की धब्बे थे। ऐसा लगता है कि बच्चे की हत्या की गयी और फिर शव कूलर में डाल दिया गया।
साना अपने पति से चार साल पहले अलग हो गई थी। उसका पति पेशे से दर्जी है। अधिकारी ने कहा कि साहिल की मां की जान पहचान के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, September 3, 2013, 09:47