दिल्‍ली: 14 साल की लड़की से रेप, दो गिरफ्तार

दिल्‍ली: 14 साल की लड़की से रेप, दो गिरफ्तार

दिल्‍ली: 14 साल की लड़की से रेप, दो गिरफ्तार नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14 साल की एक लड़की से उसके जान पहचान के ही दो व्यक्तियों ने कथित रूप से बलात्कार किया। यह वारदात कापसहेड़ा में हुई और आरोपी रोहित एवं गौरव गिरफ्तार कर लिए गए।

चौदह साल की लड़की ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले ये दोनों कथित रूप से उसे लालच देकर एकांत स्थान पर ले गए और फिर उन्होंने उससे बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार दोनों ने लड़की को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर दुष्परिणाम की धमकी दी।

इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 13, 2013, 23:43

comments powered by Disqus