दिल्‍ली: 16 वर्ष की लड़की ने खुद को गोली मारी

दिल्‍ली: 16 वर्ष की लड़की ने खुद को गोली मारी

नई दिल्ली : 16 वर्ष की एक लड़की ने अपने दक्षिण पश्चिम दिल्ली स्थित आवास में खुद को गोली मारकर जान दे दी। पालम की रहने वाली पूजा ने कल रात अपने दादा की बंदूक से खुद को गोली मार ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके माता पिता हाल ही में अलग हो गए थे, जिसके बाद से वह परेशान थी।

लड़की अपने दादा के साथ घर पर थी, जब उसने खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनते ही उसकी दादी कमरे में गई, जहां उसने लड़की को खून से लथपथ पाया। अधिकारी ने बताया कि लड़की के पास से कोई आत्महत्या पूर्व पत्र आदि नहीं मिला। (एजेंसी)

First Published: Thursday, April 4, 2013, 21:57

comments powered by Disqus