देबनाथ तीसरी बार बने त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष

देबनाथ तीसरी बार बने त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष

अगरतला: मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के रामेंद्र चंद्र देबनाथ को शुक्रवार को विधिवत रूप से त्रिपुरा विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे लगातार तीसरी बार विधानसभा अध्यक्ष बने हैं।

कार्यवाहक अध्यक्ष निरंजन देबबर्मा ने देबनाथ के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। उनके खिलाफ और किसी ने इस पद के लिए दावेदारी नहीं की थी। वकील से नेता बने 60 वर्षीय देबनाथ 2003 से विधानसभा अध्यक्ष बनते आ रहे हैं।

पूर्व में मंत्री भी रह चुके देबनाथ 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में युबराजनगर से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं।

राज्यपाल डी.वाई पाटिल के परंपरागत अभिभाषण के साथ एक सप्ताह तक चलने वाला विधानसभा सत्र का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।

प्रदेश के वित्तमंत्री बादल चौधरी वित्तवर्ष 2013-14 के पहले तीन महीने के लिए लेखानुदान पेश करेंगे। चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि पूर्ण बजट अगले तीन माह के भीतर पेश किया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 15, 2013, 16:21

comments powered by Disqus