नक्सलियों से मुठभेड़ में 7 जवान घायल - Zee News हिंदी

नक्सलियों से मुठभेड़ में 7 जवान घायल

 

गढ़वा/लातेहार (झारखंड) : झारखंड में गढ़वा और लातेहार जिलों की सीमा पर सानिया के घने जंगलों में आज माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गये।

 

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान जवान मामूली तौर पर जख्मी हो गये।

 

पुलिस ने कहा कि बड़ी संख्या में जवान माओवादी रोधी अभियान में शामिल थे और दोपहर एक बजे मुठभेड़ शुरू हो गयी जो शाम करीब चार बजे तक चली।  (एजेंसी)

First Published: Monday, April 9, 2012, 21:04

comments powered by Disqus