Last Updated: Tuesday, September 11, 2012, 19:46
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है।
उसने यह भी आरोप लगाया है कि पीड़ित महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे देवर ने भी उसकी पिटाई की और घटना के बारे में किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला को डाक्टरी के लिए भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार जानी कस्बा निवासी आशू की गत 19 अप्रैल को पड़ोस के गांव अरनावली निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। सोमवार शाम को उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान आशू का पिता सतीश आ गया और उसने उसकी पत्नी के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, September 11, 2012, 19:46