नॉर्वे से भारत लौटे बच्चों पर नया विवाद

नॉर्वे से भारत लौटे बच्चों पर नया विवाद

कोलकाता: नॉर्वे से भारत लौटे एनआरआई बच्चे अभिज्ञान और ऐश्वर्या की मां सागरिका ने अपने देवर अरूणाभास और ससुर के खिलाफ आसनसोल के कुलती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सागरिका अपने सुसर अजय भट्टाचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि भट्टाचार्य ने उसे बच्चों के करीब आने पर जान से मारने की धमकी देने के लिए गुंडे भेजे थे।

दूसरी तरफ, भट्टाचार्य ने भी शुक्रवार को उसी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि सागरिका और उसके पति मनोतोष चक्रवर्ती उन्हें बच्चों को ना लौटाने की सूरत में गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दे रहे हैं।

भारत सरकार के दबाव के बाद अभिज्ञान और ऎश्वर्या नॉर्वे से भारत तो आ गए लेकिन अब उनका परिवार आपस में झगड रहा है। ऐश्वर्या की मां सागरिका ने बच्चों के चाचा अरूणाभास पर आरोप लगाया है कि वो उन्हें बच्चों से नहीं मिलने दे रहे।

First Published: Saturday, May 26, 2012, 23:33

comments powered by Disqus