Last Updated: Friday, October 14, 2011, 02:48

ज़ी न्यूज़ ब्यूरो नोएडा: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती शुक्रवार को नोएडा में अपने ड्रीम पार्क यानी अंबेडकर का उद्घाटन करेंगी। 82 एकड़ में बने इस आलीशान पार्क को बनाने में करीब 700 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस पार्क को दलित प्रेरणास्थल नाम दिया गया है।
इस बीच मुख्यमंत्री मायावती शुक्रवार को 11 परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगी।
मुख्यमंत्री मायावती शुक्रवार शाम 5 बजे नोएडा पहुंच रही हैं, वह सेक्टर-95 में नवनिर्मित राष्ट्रीय दलित प्रेरणास्थल व ग्रीन गार्डन समेत 11 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान वह नोएडा में एक रैली को भी संबोधित करेंगी।
मुख्यमंत्री शाम को कुछ देर के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी भी जाएंगी। मुख्यमंत्री यूनिवर्सिटी में तीन-चार स्थानों पर ही जाएंगी।
प्रशासन ने सड़क मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत लखनऊ से तमाम आलाधिकारी यहां पहले ही नोएडा पहुंच चुके हैं।
First Published: Friday, October 14, 2011, 18:51