Last Updated: Friday, September 6, 2013, 11:21

ग्रेटर नोएडा : कासना के गामा सेक्टर में एक महिला को अगवा कर दो लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम तब हुई जब महिला इलाके के एक मिल्क बूथ पर गई हुई थी।
शिकायत के मुताबिक, डेयरी मालिक दीपक और उसके दोस्त अशोक ने महिला को एक कार में जबरन बिठा लिया और उसे गामा सेक्टर में एक घर में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चिकित्सकीय जांच में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। (एजेंसी)
First Published: Friday, September 6, 2013, 11:21