Last Updated: Tuesday, January 3, 2012, 10:36
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार सुबह घना कोहर छाया रहा और पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर का प्रकोप भी जारी रहा। एक मौसम अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते जिन स्थानों पर तापमान शून्य के करीब दर्ज किया गया था, वहां के तापमान में वृद्धि हुई है। दोनों राज्यों के कई जिले जो हल्के कोहरे से प्रभावित थे, उनमें अब घना कोहरा देखने को मिल रहा है।
अमृतसर में तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटियाला में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में हिसार जहां पूर्व में तापमान शून्य से नीचे चला गया था, वहां का तापमान औसत से थोड़ा नीचे चार डिग्री रहा। शहर का अधिकतर तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा है कि कोहरे और धुंध का असर अगले दो दिनों तक जारी रहने के आसार हैं।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 3, 2012, 19:06