पंजाब और हरियाणा में तापमान गिरा

पंजाब और हरियाणा में तापमान गिरा

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे चले जाने से काफी सर्दी महसूस की गई।

मौसम विभाग ने यहां कहा कि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे था।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम था। नारनौल और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: चार और 4 . 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल (चार डिग्री सेल्सियस) और अंबाला (7.5 डिग्री सेल्सियस) में भी रात में काफी ठंड रही।

उधर, पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.7 और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि लुधियाना और करनाल में घने कोहरे के कारण आज सुबह दृश्यता कम रही। देश के इस भाग में अगले दो दिन ठंड बनी रहेगी। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 21, 2013, 12:09

comments powered by Disqus