पंजाब में मोगा के DSP की हत्या - Zee News हिंदी

पंजाब में मोगा के DSP की हत्या

लुधियाना: लुधियाना के बाहरी इलाके में स्थित एक फार्म हाउस में गुरुवार को एक पुलिस उपाधीक्षक और एक अज्ञात युवती संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिले।

 

पुलिस आयुक्त ईश्वर चंद शर्मा के मुताबिक मोगा के डीएसपी बलराज सिंह और युवती के शव हमब्रान रोड स्थित एक उद्योगपति के फार्म हाउस में मिले।

 

शर्मा घटनास्थाल पर पहुंचने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों के शव कमरे में स्थित सोफे पर मिले। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों के मोबाइल फोन से इस हत्या के कुछ सुराग निकालने के प्रयास कर रही है।  (एजेंसी)

First Published: Thursday, February 2, 2012, 15:08

comments powered by Disqus