Last Updated: Monday, June 18, 2012, 14:56
चंडीगढ़: पिछले एक महीने से गर्म हवाओं से झुलस रहे पंजाब और हरियाणा के लोगों को आज हल्की बारिश होने से कुछ राहत मिली।
आज सुबह हरियाणा में गुड़गांव, झज्जर और रोहतक समेत कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। वहीं पंजाब के पटियाला और लुधियाना में भी लोगों को हल्की बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली।
बारिश के बाद इन जगहों पर पारे में कुछ गिरावट आयी। चंडीगढ़ और अमृतसर में सुबह बादल छाए रहे। पिछले कुछ दिनों से दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। (एजेंसी)
First Published: Monday, June 18, 2012, 14:56