Last Updated: Wednesday, June 19, 2013, 00:30
ज़ी मीडिया ब्यूरोपटना: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा की चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाए जाने को लेकर राजग से जदयू के अलग होने पर भाजपा द्वारा बिहार में मंगलवार को आयोजित बंद के दौरान पटना में जदयू और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में टकराव के बीच बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं सहित कुल 3227 लोगों को आज हिरासत में लिया गया।
पटना में आज भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। खबर है कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर लाठियां बरसाईं। उधर, पटना पुलिस ने जदयू ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ी के राइफल जब्त की।
गौरतलब है बिहार में जनता दल-यूनाइटेड द्वारा गठबंधन तोड़े जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज (मंगलवार को) बिहार में बंद का आह्वान किया था। साथ ही भाजपा आज विश्वासघात दिवस मना रही है। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से मार्च निकाल रहे थे। उस दौरान जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे। जदयू कार्यकर्ता भाजपा के बंद का विरोध करने लगे। उस दौरान फलस्वरुप दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता में कहासुनी हुई, जो मारपीट तक पहुंच गई। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव रंजन की पिटाई कर दी। जहानाबाद जिले में बंद समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83 और 110 पर जाम लगा दिया। भागलपुर में कई स्थानों पर जाम लगा दिया गया। राज्य में कई स्थानों पर रेल सेवा भी बाधित की गई है।
प्रदेश भाजपा ने सोमवार को कहा था कि जदयू के इस विश्वासघात के विरोध में आगामी 18 जून को राज्य में बंद आहूत किया है और उस दिन को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है।
बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भाजपा ने बार-बार आश्वासन दिया था कि जब भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के चयन की बात आएगी उसमें सहयोगी दलों से परामर्श लिया जाएगा तथा जदयू ने स्वयं इसके लिए दिसंबर तक समय दिया था पर उसके बावजूद पिछले पांच दिनों के दौरान जिस प्रकार की गतिविधियां जारी रही और जदयू ने गठबंधन को तोड़ दिया, वह बिहार की जनता के साथ विश्वासघात है।
First Published: Tuesday, June 18, 2013, 11:27