पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब - Zee News हिंदी

पति ने पत्नी पर फेंका तेजाब

 

बेंगलूर : अपने पति के साथ न जाना और उसके साथ रहने से इंकार करना एक महिला को काफी महंगा पड़ा। महिला के पति ने अपनी पत्नी के इंकार से खफा होकर उस पर तेजाब फेंक दिया जिससे उसका चेहरा बुरी तरह जल गया और पीठ भी झुलस गयी। पुलिस ने बताया कि केंगेरी इलाके में रहने वाले इस पति-पत्नी की शादी 17 साल पहले हुई थी और इनके चार बेटे हैं। पिछले पांच साल से महिला अलग रह रही है।

 

पेशे से पेंटर महिला के पति ने रविवार को उससे कहा कि वह वापस चले और उसके साथ रहे लेकिन उसने पति के प्रस्ताव को ठुकरा दिया जिससे दोनों के बीच गरमागरम बहस हो गयी। बहस से गुस्से में आए पति ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया जिससे उसका चेहरा जल गया और पीठ भी झुलस गयी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 22, 2012, 18:25

comments powered by Disqus