Last Updated: Thursday, August 8, 2013, 10:34
जबलपुर : अपनी पांच बेटियों की निर्ममतापूर्व हत्या करने वाले मगनलाल बरेला को होने वाली फांसी को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम ने अपने विशेषाधिकार का उपयोग कर टाल दिया है। मगन को गुरुवार को फांसी दी जानी थी।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 22 जुलाई को मंगल बरेला की दया याचिका को खारिज कर दिया था। आरोपी मगनलाल बरेला को फांसी दिए जाने की तैयारी पूरी हो गई थी। रात करीब 12.45 बजे फांसी की सजा टाल दी गई। इस मामले में अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी। इसके चलते उसे उच्च न्यायालय जबलपुर व सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा बरकरार रही।
उल्लेखनीय है कि मगन ने जून 2011 में दो पत्नियों के संपत्ति विवाद के चलते पांच बेटियों आरती, सविता, लीला, जमुना व फूलकंवर की हत्या कर दी थी। सभी की उम्र एक से छह साल के मध्य थी। हत्या को इस तरह से अंजाम दिया गया था कि पूरे घटना की जांच कर रहे पुलिसकर्मी भी सिहर उठे थे। पांचों बेटियों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई थी। उस उसकी पत्नियां शांता और बसंता बाई घर पर नहीं थीं। (एजेंसी)
First Published: Thursday, August 8, 2013, 10:34