पार्टी में एकता के अभाव के चलते कांग्रेस तमिलनाडु में सत्ता से दूर: चिदम्बरम

पार्टी में एकता के अभाव के चलते कांग्रेस तमिलनाडु में सत्ता से दूर: चिदम्बरम

पार्टी में एकता के अभाव के चलते कांग्रेस तमिलनाडु में सत्ता से दूर: चिदम्बरम चेन्नई : वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने आज कहा कि तमिलनाडु में पार्टी कार्यकर्ताओं में अफसोस है क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं में एकता की कमी की वजह से 1967 के बाद राज्य में सत्ता में नहीं लौट पायी।

उन्होंने यहां पूर्व विधानसभाध्यक्ष चेल्लापांडियन की 100 वीं जयंती पर एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पार्टी राजस्थान और असम में एक बार जीतती है तो एक बार हारती है लेकिन यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को अफसोस है कि वह 1967 के बाद तमिलनाडु में सत्ता में नहीं लौटी।’’

उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों-जयंती नटराजन एवं जी के वासन की उपस्थिति में कहा, ‘‘यह हमारी गलती है क्योंकि हमारे बीच एकता का अभाव है, नया नेतृत्व उभर नहीं पाया और हम संघर्ष का जज्बा धीरे धीरे खोते चले गए। ’’ चिदम्बरम ने कहा, ‘‘यदि कांग्रेस को राज्य में सत्ता हासिल करनी है तो जमीनी स्तर पर युवाओं की पीढ़ी नियुक्त करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। ’’ (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 16, 2012, 20:41

comments powered by Disqus