पुणे में शिवसेना नेता की हत्या

पुणे में शिवसेना नेता की हत्या

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने शिव सेना के एक नेता की उस समय हत्या कर दी, जब वह शहर के बाहर स्थित पार्टी कार्यालय से घर लौट रहे थे। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। पीड़ित पांडुरंग अम्बिके (42) पुणे के बाहरी क्षेत्र में स्थित पार्टी की हवेली तालुका शाखा के प्रमुख थे।

अम्बिके पर सोमवार रात तीन अज्ञात लोगों ने उस वक्त हमला कर दिया था, जब वह अपने दुपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। हमलावरों ने पहले उन्हें रोका और उसके बाद तेजधार हथियार से उनके सिर और बाह पर हमला कर दिया। पुलिस पोस्ट-मार्टम रपट का इंतजार कर रही है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 17, 2012, 15:30

comments powered by Disqus