पूर्वी दिल्ली में 13 साल की बच्ची से 8 लोगों ने किया गैंगरेप

पूर्वी दिल्ली में 13 साल की बच्ची से 8 लोगों ने किया गैंगरेप

पूर्वी दिल्ली में 13 साल की बच्ची से 8 लोगों ने किया गैंगरेपनई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में पांच साल की बच्ची के वीभत्स बलात्कार के कारण गर्माये माहौल के बाद आठ लोगों द्वारा एक अन्य लड़की के अपहरण एवं बलात्कार का मामला सामने आया है, जिनमें से चार लोगों को वह जानती थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना की जानकारी पिछले हफ्ते मिली जब पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार की निवासी इस 13 वर्षीय पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।

शिकायत के अनुसार इन लोगों ने 16 मार्च को लड़की का उसके घर के पास से अपहरण किया और उसे गाजियाबाद के लोनी ले गये। इनमें एक ऐसा व्यक्ति भी था जिसे लड़की ‘‘चाचा’’ कहती थी। उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने से इनकार किया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘उसे जिस कमरे में ले जाया गया वहां चार जान पहचान वाले व्यक्ति और चार अज्ञात लोग थे। उन्होंने लड़की का बलात्कार किया। परिवार 12 अप्रैल को लड़की को पुलिस के पास लेकर गया। उससे बातचीत के बाद बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया।’’ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम हैं दीपक-21साल, रंजीत-20साल (पीड़िता के परिचित) और सोहन लाल-24 साल। पुलिस ने बताया कि उन्होंने तीन अज्ञात लोगों की पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पीड़िता का पूर्वी दिल्ली के हेडगेवार अस्पताल में इलाज चल रहा है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 21, 2013, 09:25

comments powered by Disqus