Last Updated: Monday, October 1, 2012, 08:57
भुवनेश्वर : सत्तारूढ़ बीजद से अपने निलंबन की घोषणा के चार महीने बाद राज्य सभा सदस्य प्यारी मोहन महापात्र ने ओड़िशा जन मोर्चा के गठन की घोषणा की। हालांकि उनका दावा है कि यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है और इसका काम पुरानी पार्टी में सुधार लाना है।
महापात्र ने कहा कि ओड़िशा जन मोर्चा का गठन हो रहा है। यह राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक फ्रंट है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी। उन्हें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के विदेश में रहने के दौरान उनके खिलाफ विद्रोह की कथित कोशिश के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। (एजेंसी)
First Published: Monday, October 1, 2012, 08:57