Last Updated: Saturday, January 14, 2012, 11:50
छत्रपति शाहूजी महाराज नगर : कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 16 जनवरी को अमेठी और रायबरेली के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी।
कांग्रेस के सूत्रों ने आज यहां बताया कि प्रियंका आगामी 16 जनवरी को अमेठी पहुंचेंगी और तीन दिन तक अमेठी तथा रायबरेली में रुकेंगी। इस दौरान उनके किसी जनसभा या रैली को सम्बोधित करने का कार्यक्रम तो नहीं है लेकिन वह दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें जरूर करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रियंका 18 जनवरी को दिल्ली वापस लौट जाएंगी।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, January 14, 2012, 18:59