प्रॉपर्टी डीलरों ने महिला से किया बलात्कार

प्रॉपर्टी डीलरों ने महिला से किया बलात्कार

ज़ी न्यूज ब्यूरो

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर एक महिला से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यह मामला गाजियाबाद के लोनी इलाके का है जहां इस दुष्कर्म को अंजाम दिया गया।

इन तीनों पर प्रॉपर्टी डीलर पर महिला से घर दिखाने के बहाने रेप करने का आरोप है। महिला की शिकायत के बाद प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों पुलिस की पकड़ से अभीतक बाहर है।

महिला की मेडिकल जाच की जा रही है।

First Published: Wednesday, October 3, 2012, 10:24

comments powered by Disqus