प. बंगाल को वंचित क्यों रखा जा रहा: ममता

प. बंगाल को वंचित क्यों रखा जा रहा: ममता

प. बंगाल को वंचित क्यों रखा जा रहा: ममता कोलकाता : बिहार के लिए केंद्र से 12,000 करोड़ रूपए के विशेष पैकेज मंजूर होने के अगले ही दिन आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल किया कि केवल उनके ही राज्य को :उसके हिस्से से: क्यों वंचित रखा जा रहा है और उन्होंने केंद्र पर उनके राज्य के साथ राजनीतिक भेदभाव करने का आरोप लगाया।

ममता ने फेसबुक पर लिखा है कि अभी हाल ही में, कुछ राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने हजारों करोड़ रुपये मंजूर किए। यह बहुत अच्छा है। हम इसका समर्थन करते हैं कि सभी राज्यों को वित्तीय मदद मिले। उन्होंने आगे लिखा है कि लेकिन हम जानना चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल को ही क्यों वंचित रखा जा रहा है। क्या यह राजनीतिक बदले की भावना है और संकीर्ण राजनीति इसके लिए जिम्मेदार है?

उन्‍होंने जानना चाहा कि क्या केवल उन राज्यों को धन उपलब्ध कराना अलोकतांत्रिक एवं अनैतिक नहीं है जो केंद्र की राजनीति में फिट बैठते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा बिहार के लिए कल मंजूर विशेष पैकेज को जदयू और भाजपा के बिगड़ते संबंधों की पृष्ठभूमि में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संबंध बेहतर बनाने के केंद्र के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 19, 2013, 23:54

comments powered by Disqus