Last Updated: Wednesday, May 15, 2013, 12:29
ज़ी मीडिया ब्यूरोफरीदाबाद: फरीदाबाद के जिला जेल में हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रही दो महिलाओं ने जेल के आला अधिकारियों के खिलाफ बलात्कार और छेड़छाड़ के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जेल के जेलर और डिप्टी जेलर दोनों के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार महिलाओं ने कुछ समय पहले महानिदेशक को नीमका कारागार में अधीक्षक अनिल जांगिड़ और उपाधीक्षक साहिद खान के खिलाफ शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने की शिकायत दी थी।
दोनों महिलाएं अलग अलग मामलों में उम्रकैद की सजा काट रही हैं। इनमें से एक महिला इस्माइलपुर की रहने वाली है, जबकि दूसरी महिला बसेलवा कॉलोनी की रहने वाली है। महिलाओं की शिकायत के बाद सीजेएम ने जेल का दौरा किया।
सीजेएम अमृत सिंह चालिया की अदालत में दोनों ने अपने बयान दर्ज करवाये। महिलाओं ने बताया है कि जेल में उन पर अमानवीय व्यवहार किया जाता है। उन्हें मानसिक एव शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता है। एक महिला ने यौन शोषण का भी आरोप लगाया है।
First Published: Wednesday, May 15, 2013, 12:29