फूलन के पति उम्मेद सिंह कांग्रेस से आउट

फूलन के पति उम्मेद सिंह कांग्रेस से आउट

लखनऊ : कांग्रेस ने डकैती छोड़ राजनीति में सक्रिय रही दिवंगत दस्यु सुन्दरी फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह को लोकसभा चुनाव में शाहजहांपुर से बसपा का उम्मीदवार बनाए जाने की खबर पर उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कसित कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी ने उम्मेद सिंह को भेजे एक पत्र में कहा, ‘बहुत दिन से यह खबर मिल रही थी कि आप बसपा के साथ साठगांठ बनाए हुए हैं और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। इसलिए आपको अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है।’ द्विवेदी ने आरोप लगाया कि उम्मेद सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर कई चुनाव लड़े, मगर वे छिपे तौर पर बसपा के साथ साठगांठ में रहे। अत: पार्टी ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला किया है।

इस बीच बसपा सूत्रों ने बताया है कि बसपा ने उम्मेद सिंह को अगले लोकसभा चुनाव में शाहजहांपुर सीट से उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। सूत्रों का यह भी दावा है कि वह पहले ही कांग्रेस छोड़ बसपा में शामिल हो चुके हैं। द्विवेदी ने उम्मेद सिंह की तरफ से पार्टी सदस्यता से त्यागपत्र दिए जाने की किसी जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, September 26, 2012, 23:39

comments powered by Disqus