बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद - Zee News हिंदी

बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद

श्रीनगर-जम्मू: भारी बर्फबारी होने के बाद महत्वपूर्ण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। इस हिमपात के कारण 250 यात्री और 300 वाहन फंस गए हैं।

 

देर रात से इस इलाके में भारी हिमपात होने से 294 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को बंद कर दिया गया। महत्वपूर्ण जवाहर सुरंग के निकट डेढ़ फुट से अधिक हिमपात हुआ है। काजीगुंड में नौ इंच और पानीटाप प्वाइंट पर सात इंच हिमपात हुआ है।

 

राजमार्ग बंद होने के कारण 300 से अधिक वाहन फंस गए हैं। रामबन और कुर्द चेनानी इलाके में मूसलाधार बारिश भी हो रही है।

 

राजमार्ग के बंद होने के कारण घाटी के रहने वाले 250 से अधिक यात्री जम्मू बस स्टैंड पर फंसे हुए हैं। यह महत्वपूर्ण राजमार्ग है जो घाटी को देश के शेष भागों से जोड़ता है। इसी मार्ग से इस इलाके में आवश्यक सामानों की आपूर्ति की जाती है। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 13, 2012, 15:11

comments powered by Disqus