बहुगुणा का पहला प्रशासनिक फेरबदल - Zee News हिंदी

बहुगुणा का पहला प्रशासनिक फेरबदल

देहरादून : विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड सरकार ने पहली प्रशासनिक फेरबदल में चार आईएएस अधिकारियों समेह छह अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल रात हुए इस फेरबदल में दिलीप कुमार कोटिया की जगह उत्पल कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया है। कोटिया को सिंह की जगह गृह मंत्रालय भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि रमन रविनाथ और सौजन्य को उनके वर्तमान पद भार के साथ-साथ मुख्यमंत्री का अतिरिक्त सचिव भी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव अरूणेन्द्र सिंह चौहान को भी उनके पद से हटा दिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 17, 2012, 16:35

comments powered by Disqus