Last Updated: Tuesday, June 19, 2012, 19:04
देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को घोषणा की कि सितारगंज विधानसभा उपचुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के खिलाफ वह अपने वरिष्ठ नेता प्रकाश पंत को चुनाव मैदान में उतारेगी।
पार्टी की उत्तराखंड इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भाजपा नेतृत्व को तीन नाम भेजे गए, जिनमें से पंत को चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी दी गई। पंत राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मंत्री रहे हैं। मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में वह पिथौरागढ़ से उम्मीदवार थे लेकिन पराजित हो गए थे।
मुख्यमंत्री बने बहुगुणा टिहरी से सांसद हैं। वह सितारगंज से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 14 जून को अपना नामांकन दाखिल किया था। समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने राजनीतिक शिष्टाचारवश मुख्यमंत्री के खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा न करने का फैसला लिया है। उपचुनाव आठ जुलाई को होगा। सितारगंज सीट पिछले महीने भाजपा विधायक किरण मंडल के इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, June 19, 2012, 19:04