बाघ ने बच्चे पर हमला कर एक हाथ काटा

बाघ ने बच्चे पर हमला कर एक हाथ काटा

बेल्लारी (कर्नाटक): बेल्लारी के चिड़ियाघर में एक बाघ ने एक चार साल के लड़के पर हमला कर दिया और उसका एक हाथ काट लिया।

पुलिस ने बताया कि निखिल नाम के इस लड़के पर बाघ ने तब हमला किया जब उसने पिंजड़े में अपना बायां हाथ घुसाया।

विजयनगर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल में इलाज के लिए लड़के को भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि निखिल की दादी घटना के समय उसके साथ थीं। उसकी दादी तब चिड़ियाघर में दूसरे जानवरों को देख रही थीं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 9, 2012, 08:35

comments powered by Disqus